रडार काम न करने के चलते चीन जा रहा स्पाइसजेट का कार्गो विमान कोलकाता लौटा

स्पाइसजेट ने बताया है कि चीन जा रहा उसका कार्गो विमान मौसम रडार प्रणाली के काम न करने के चलते मंगलवार को कोलकाता लौट आया। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी जबकि कांडला-मुंबई फ्लाइट की विंडशील्ड में दरार आई थी।

Load More