रणजी ट्रॉफी के एक मैच में दो शतक लगाने वाले पहले कश्मीरी बल्लेबाज़ बने अब्दुल समद

अब्दुल समद रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए। समद ने ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 127(117) रन और दूसरी पारी में 108*(108) रन बनाए। दोनों पारियों में उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए। कटक (ओडिशा) में खेला गया यह मैच ड्रा रहा।

Load More