रणजी में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हतोत्साहित न करें: आकिब नबी का चयन न होने पर इरफान

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ और टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नबी के न चुने जाने पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है। पठान ने कहा, "रणजी ट्रॉफी के शानदार प्रदर्शन को हतोत्साहित मत कीजिए।" गौरतलब है, नबी ने फर्स्ट क्लास करियर में 41 मैचों में 156 विकेट चटकाए हैं।

Load More