रणजी ट्रॉफी की फीस तिगुनी होने पर बहुत कम खिलाड़ी टूर्नामेंट से नाम वापस लेंगे: सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, "अगर रणजी ट्रॉफी की फीस दोगुनी या तिगुनी कर दी जाए तो अधिक खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलेंगे और बहुत कम खिलाड़ी टूर्नामेंट से नाम वापस लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी व्यक्तिगत राय है कि रणजी ट्रॉफी जनवरी के बजाय अक्टूबर से मध्य दिसंबर तक आयोजित की जाए।"