रणजी ट्रॉफी के मैच में हैदराबाद ने 43.5 ओवर में बनाए 500 रन, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच के पहले दिन 43.5 ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद का स्कोर 48 ओवर में 529/1 है। एक फैन ने 'X' पर लिखा, "यह असली बैज़बॉल है।" एक अन्य ने लिखा, "घरेलू क्रिकेट अब मज़ाक बन गया है।"