बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान व पश्चिम बंगाल के खेल राज्यमंत्री मनोज तिवारी ने कहा है, "रणजी ट्रॉफी को खत्म कर देना चाहिए।" उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा, "टूर्नामेंट में बहुत कुछ गलत हो रहा है...संपन्न इतिहास वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को बचाने के लिए बहुत कुछ ठीक करने की ज़रूरत है। मैं बहुत निराश हूं।"