रणजी ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द मैच को दिए जाएंगे मेडल
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के विजेता को मेडल देने का फैसला लिया है। इससे पहले प्लेयर ऑफ द मैच को आयोजकों द्वारा ₹25,000 दिए जाते थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि धनराशि के साथ मेडल भी देने का निर्णय लिया गया है।