रणथंभौर टाइगर रिज़र्व में 3 शावकों का हुआ जन्म, सीएम गहलोत ने कहा- स्वागत करे राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (सवाई माधोपुर) में हाल ही में पैदा हुए टी84 बाघिन के 3 शावकों का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "वन के नए मेहमान, स्वागत करे राजस्थान।" उन्होंने आगे कहा, "जंगल का यह खूबसूरत वीडियो बाघ व वन्य जीव संरक्षण की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहा है।"