रणथंभौर टाइगर रिज़र्व में बाघ के शावक की हुई मौत, वन विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर
राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (सवाई माधोपुर) में मंगलवार को टी79 बाघिन के एक शावक की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस शावक की उम्र करीब ढाई माह थी और शुरुआती तौर पर इसकी मौत की वजह शारीरिक दुर्बलता को माना जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, वन विभाग ने शावक की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।