रणथंभौर टाइगर रिज़र्व में बाघिन ऐश्वर्या और उसकी बेटी के बीच हुई लड़ाई, सामने आया वीडियो
राजस्थान स्थित रणथंभौर टाइगर रिज़र्व में मंगलवार को बाघिन ऐश्वर्या और उसकी बेटी अराध्या के बीच लड़ाई हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। रणथंभौर के ज़ोन-10 में हुई इस लड़ाई में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी को हरा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, रणथंभौर में करीब 80 बाघ-बाघिन और शावक रहते हैं और इलाके को लेकर अक्सर टेरिटोरियल फाइट होती रहती है।