रणथंभौर नैशनल पार्क में शिकार को मुंह में दबाकर सड़क पार करता दिखा बाघ
रणथंभौर नैशनल पार्क (राजस्थान) में शिकार को मुंह में दबाकर सड़क पार करते बाघ का वीडियो सामने आया है। रणथंभौर नैशनल पार्क ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "जंगल का राजा: रणथंभौर में शिकार करता बाघ।" वीडियो में पर्यटक सफारी जीप में दिख रहे हैं जबकि बाघ मुंह में शिकार दबाकर जंगल की ओर जाता दिख रहा है।