रणदीप हुड्डा ने शेयर की अस्पताल के बिस्तर से अपनी तस्वीर, लिखा- घुटने में लगी थी चोट
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "चोट तो घुटने पर लगी है पर कुछ याद सा क्यों नहीं आ रहा।" खबरों के मुताबिक, ऐक्टर 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और उनके घुटने की सर्जरी हुई है।