रणदीप हुड्डा ने 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की शूटिंग की शुरू, फोटो शेयर कर कहा- यह बेहद खास पल
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर पर आधारित फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की शूटिंग शुरू की है। रणदीप ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "यह बेहद खास पल है।" रणदीप ने लिखा, "यह फिल्म 'वीर' सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई 2023 को रिलीज़ होगी।"