रणबीर की 'रामायण' के लिए असम के 15 कारीगरों ने 3.5 साल में बनाया खास कवच
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में असम के 15 कारीगरों का हुनर देखने को मिला है। बारपेटा जिले के जानिया बांगलीपाड़ा गांव में मास्टर कारीगर जैनुल आबदीन की टीम ने साढ़े तीन साल में 30-35 कवच तैयार किए। कारीगरों को शुरुआत में नहीं बताया गया था कि ये कवच 'रामायण' फिल्म के लिए बनाए जा रहे हैं।