रणबीर की 'रामायण' में अरुण गोविल के दशरथ का किरदार निभाने पर दीपिका चिखलिया ने दी प्रतिक्रिया
टीवी शो 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने शो में राम के किरदार में दिखे अरुण गोविल के रणबीर कपूर की 'रामायण' में दशरथ का किरदार निभाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए उन्हें इस भूमिका में देखने का कोई मतलब नहीं है...अगर आपने राम का किरदार निभाया है तो...आप राम ही हैं।"