रणबीर के TV पर गांजा ट्राय करने की बात स्वीकार करने पर भड़क गए थे ऋषि कपूर: सुमित त्यागी
फिल्म 'दो दूनी चार' के लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी ने बताया है कि जब रणबीर कपूर ने टीवी पर 'मैंने एक बार गांजा ट्राय किया था' कहा था तो दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर उनपर भड़क गए थे। उन्होंने बताया, "वह रणबीर पर चिल्लाने लगे...रणबीर उनसे बचने की कोशिश करते...एक बार रणबीर सेट पर सिर्फ अपनी मां से मिलकर चले गए।"