रणबीर कपूर का बिगड़ा मिज़ाज, फिल्म स्क्रीनिंग पर आलिया के साथ पैपराज़ी के घेरने पर भड़के
मुंबई में फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर उस समय नाराज़ हो गए जब पैपराज़ी ने उन्हें और आलिया भट्ट को चारों तरफ से घेर लिया। इस इवेंट में उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी शामिल थीं। वीडियो में पैपराज़ी के उन्हें घेरने पर वह उनसे 'पीछे हटने' के लिए कहते दिखे।