रणबीर कपूर ने ₹16.4 करोड़ में गांव में खरीदे 4 प्लॉट

अभिनेता रणबीर कपूर ने पुणे के एक गांव में ₹16.42 करोड़ में 4 प्लॉट खरीदे हैं। CRE मैट्रिक्स के अनुसार, प्लॉट्स के क्षेत्रफल क्रमश: 21,400 वर्ग मीटर, 29,900 वर्ग मीटर, 43,800 वर्ग मीटर और 8,900 वर्ग मीटर है। सबसे महंगा प्लॉट ₹7.08 करोड़ का है। रणबीर ने प्लॉट्स की खरीद पर कुल ₹82 लाख की स्टैम्प ड्यूटी भी चुकाई है।

Load More