रणबीर-करीना के कज़न आदर जैन ने अलेखा जैन से गोवा में की शादी, सामने आईं तस्वीरें
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर के कज़न व ऐक्टर आदर जैन ने अलेखा जैन से गोवा में शादी कर ली है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शादी समारोह व सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने ईसाई रस्मों-रिवाज से शादी की। बीते साल नवंबर में उनका रोका हुआ था।