रणबीर ने 'तू झूठी मैं..' में एक सीन के लिए दिए थे 37 टेक: निर्देशक लव

निर्देशक लव रंजन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की शूटिंग के तीसरे दिन एक सीन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर ने 37 टेक दिए थे। उन्होंने कहा, "वह ऐसे इंसान हैं जो 37 टेक देने के बाद भी कहते हैं, 'आप 100% खुश नहीं हैं, तो मुझे बताइए, एक और टेक दूंगा'।"

Load More