रणबीर भाई से ज़्यादा अच्छे मुझे यश लगे: 'रामायण' के 'राम' और 'रावण' पर हनी सिंह
फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और रावण बने यश को लेकर सिंगर हनी सिंह ने अपनी राय दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में कहा, "मैं श्रीराम का बहुत बड़ा भक्त हूं...मेरा रावण से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं। रणबीर भाई से ज़्यादा अच्छे मुझे यश लगे।"