रणबीर अभिनीत 'ऐनिमल' का 'ऐनिमल पार्क' नाम से बनेगा सीक्वल, क्रेडिट सीन में हुआ खुलासा

अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'ऐनिमल' का सीक्वल बनाया जाएगा जिसका नाम 'ऐनिमल पार्क' होगा। 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म के आखिर में दिखाए गए क्रेडिट सीन में इस बात का खुलासा हुआ जिसमें लिखा है, "ऐनिमल पार्क कम विज़िट सून।" क्रेडिट सीन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Load More