रणबीर अभिनीत 'रामायण' में उर्मिला का रोल करेंगी 'द केरल स्टोरी' फेम सोनिया बलानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में 'द केरल स्टोरी' फिल्म में अभिनय कर चुकीं ऐक्ट्रेस सोनिया बलानी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाएंगी। बकौल रिपोर्ट्स, इसके अलावा सोनिया टीवी ऐक्टर रवि दुबे संग भी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी।

Load More