रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐनिमल' ने बनाया सोमवार को सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड: ट्रेड ऐनलिस्ट

ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर की हालिया रिलीज़ फिल्म 'ऐनिमल' ने सोमवार को सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को ₹54.75 करोड़, शनिवार को ₹58.37 करोड़, रविवार को ₹63.46 करोड़ और सोमवार को ₹40.06 करोड़ कमाए। फिल्म के हिंदी संस्करण ने भारत में अब तक कुल ₹216.64 करोड़ कमाए हैं।

Load More