रणबीर कपूर की 'रामायण' रिजेक्ट की थी, मुझे इस बात का अफसोस है: टीवी ऐक्टर आदित्य देशमुख
टीवी ऐक्टर आदित्य देशमुख ने 'टाइम्स नाउ' से हुई बातचीत में बताया है कि उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' रिजेक्ट कर दी थी। उन्होंने कहा कि वह धारावाहिक 'सुहागन' के प्रति प्रतिबद्धताओं के चलते फिल्म नहीं कर सके और उन्हें इस बात का अफसोस है। आदित्य को 'रामायण' में युवा 'राजा दशरथ' का रोल ऑफर हुआ था।