रणबीर कपूर को मिला फिल्मफेयर 2024 में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट बनीं बेस्ट ऐक्ट्रेस
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में रणबीर कपूर को फिल्म 'ऐनिमल' के लिए बेस्ट ऐक्टर का जबकि आलिया भट्ट को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। रणबीर ने चौथी बार फिल्मफेयर में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीता है। ऐक्टर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।