रणबीर कपूर ने मुंबई में मतदान केंद्र पर प्रेम चोपड़ा के छुए पैर, लगाया गले
मुंबई (महाराष्ट्र) में सोमवार को हुए लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर ऐक्टर रणबीर कपूर ने दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के पैर छुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रणबीर उनसे गले मिलते भी नज़र आ रहे हैं और प्रेम चोपड़ा के साथ उनके दामाद व ऐक्टर शरमन जोशी भी दिख रहे हैं।