रणबीर ने कहा कि 'कॉफी विद करण' के लिए उन्हें कॉल ना करूं, वह तनाव में आ जाते हैं: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि ऐक्टर रणबीर कपूर ने 'कॉफी विद करण' के नए सीज़न के लिए उन्हें कॉल नहीं करने को कहा है। करण ने कहा, "रणबीर ने मुझे कहा...मैं शो में नहीं आऊंगा...इसकी कीमत आपको लंबे समय तक चुकानी पड़ती है...मैं खुद के साथ ऐसा क्यों करूं?" बकौल करण, "रणबीर ने कहा...मैं तनाव में आ जाता हूं।"