रणबीर ने बताया क्यों है उन्हें नंबर 8 से इतना लगाव, कहा- अजीब फैसिनेशन है
अभिनेता रणबीर कपूर ने दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि उन्हें नंबर 8 को लेकर एक अजीब सी फैसिनेशन है। रणबीर ने कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरी मां का जन्मदिन 8 जुलाई को होता है। इसके अलावा, नंबर 8 जिस तरह से दिखता है....यह इनफिनिटी को दर्शाता है इसलिए मैं हमेशा नंबर 8 पहनता हूं।"