रणबीर ने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान के पास खड़ी मीडिया को सावधान रहने को कहा
दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के सामने वाली पंक्ति में बैठीं वहीदा को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया और टेबल खिसकाते हुए तस्वीरें लेने लगे। सामने आए वीडियो में रणबीर मीडिया को सावधान रहने को कहते दिख रहे हैं।