रणबीर बिल्कुल ऐसे नहीं हैं: लिपस्टिक वाले बयान के बाद उन्हें 'टॉक्सिक' पति कहे जाने पर आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिपस्टिक वाले बयान के बाद अपने पति व अभिनेता रणबीर कपूर की ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने 'कॉफी विद करण' में कहा, "बिना मतलब उस बयान को उछाला गया...कई आर्टिकल्स में उन्हें 'टॉक्सिक' बताया गया...जबकि बिल्कुल विपरीत हैं।" आलिया ने कहा था कि रणबीर को लिपस्टिक पसंद नहीं इसलिए उनसे हटाने को कहते थे।