रणबीर व आलिया ने की पैपराज़ी से मुलाकात, बेटी की तस्वीरें नहीं लेने का किया अनुरोध
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शनिवार को मीडिया फोटोग्राफर्स से मुलाकात की और उनसे अपनी बेटी राहा की तस्वीरें ना खींचने का अनुरोध किया। फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कपल ने मीडिया की चकाचौंध से बेटी को दूर रखने के कारण बताए और वादा किया कि...सही समय आने पर वह फोटोग्राफर्स को बेटी की तस्वीर लेने देंगे।"