रणवीर अलाहबादिया ने की इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि
बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट को डेट करने की पुष्टि की है। वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में एमआई-आरसीबी मैच के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। रणवीर ने एक वीडियो में पैपराज़ी को हटाते हुए कहा, "नहीं, नहीं! गर्लफ्रेंड के साथ हूं।" इससे पहले रणवीर का निक्की शर्मा से ब्रेकअप हो गया था।