रणवीर-दीपिका ने मुंबई में इंस्टाग्राम के हेड मोज़ेरी के साथ किया डिनर, तस्वीर आई सामने
अभिनेता रणवीर सिंह और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बुधवार को मुंबई में इंस्टाग्राम के हेड ऐडम मोज़ेरी के साथ डिनर किया। मोज़ेरी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज शाम मुझे मुंबई में शानदार और करिश्माई पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला और बेहद लाजवाब खाना भी खाने को मिला।"