रणवीर सिंह ने खरीदी ₹6.36 करोड़ की Ferrari, चलाते दिखे ऐक्टर
ऐक्टर रणवीर सिंह ने फरारी 296 GTB खरीदी है जिसकी कीमत लगभग ₹6.36 करोड़ बताई जा रही है। हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर इसे चलाते हुए देखा गया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास लैम्बॉर्गिनी, मर्सिडीज़-मैबैक, ऐस्टन मार्टिन और रेंज रोवर के प्रीमियम मॉडल भी हैं।