रणवीर की न्यूड फोटोशूट के खिलाफ शिकायत दर्ज, कहा गया- महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं
एक अधिकारी ने बताया है कि ऐक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट के ज़रिए कथित तौर पर 'महिलाओं की भावनाएं आहत करने' और 'उनका शील भंग करने' के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई स्थित एक एनजीओ द्वारा दायर कराई गई शिकायत में कहा गया, "इस कृत्य ने महिलाओं के लिए शर्मिंदगी पैदा की है।"