रणवीर के जन्मदिन पर कलाकार ने 1 लाख नगों से बनाया गया उनका पोट्रेट उन्हें उपहार में दिया
ऐक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन पर कलाकार आयशा गांधी ने 1 लाख नगों से बना उनका पोट्रेट उन्हें उपहार में दिया है। आयशा ने पोट्रेट के साथ रणवीर की फोटो शेयर कर बताया कि उन्हें यह पोट्रेट बनाने में 3-महीने लगे हैं।उन्होंने कहा, "मेरी मां रणवीर की बहुत बड़ी फैन हैं...मैं खुश हूं...कि रणवीर को यह तोहफा पसंद आया।"