रणवीर शौरी की इंडिगो की फ्लाइट 10 घंटे की देरी से उड़ी, अभिनेता ने कहा- पायलट नहीं था
अभिनेता रणवीर शौरी ने सोमवार को 'X' पर पोस्ट कर फ्लाइट के 10 घंटे लेट होने पर विमानन कंपनी इंडिगो की आलोचना की है। रणवीर ने बताया कि उनकी फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे की थी जो मध्यरात्रि उड़ी क्योंकि एयरलाइन के पास पायलट नहीं था। उन्होंने लिखा, "हम इसे लेकर इंडिगो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।"