रणवीर सिंह को फुटबॉल आइकन लेडली किंग से मिली 'नंबर 1' की जर्सी, तस्वीर हुई वायरल
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टोटेनहम के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी लेडली किंग के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लेडली उन्हें एक कस्टमाइज़्ड 'नंबर 1' की जर्सी गिफ्ट करते हुए दिखे। अभिनेता ने स्टेडियम में 'डेयर स्काईवॉक' भी किया। गौरतलब है, वह इन दिनों प्रीमियर लीग खेलों को देखने के लिए यूके में हैं।