गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रोहित के छक्के का जश्न मनाते रणवीर की तस्वीर आई सामने
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा के छक्के का जश्न मनाते अभिनेता रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की। मुंबई इंडियंस ने इसके साथ लिखा है, "पिच पर आरएस (रोहित शर्मा) और स्टैंड में आरएस (रणवीर सिंह)!" वहीं, एक अन्य वीडियो में रणवीर खुशी से चिल्लाते दिख रहे हैं।