रणवीर सिंह ने शेयर की धोनी के गाल पर किस करते हुए अपनी तस्वीर, लिखा- 'मेरा माही'
अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और एक तस्वीर में वह धोनी के गाल पर किस करते हुए नज़र आ रहे हैं। रणवीर ने तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरा माही ❤️♾️ #हीरो #आइकॉन #लेजेंड #बड़ा भाई।" इससे पहले दोनों के एकसाथ फुटबॉल खेलने का वीडियो सामने आया था।