रणवीर सिंह ने सिंगर एकॉन के साथ गाया 'छम्मक छल्लो' गाना, सामने आया वीडियो
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हॉलीवुड सिंगर एकॉन के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' का गाना गाते और इस पर डांस करते हुए नज़र आए। गौरतलब है, इस गाने से एकॉन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर और एकॉन 2022 अबू धाबी ग्रां प्री के दौरान मिले थे।