रतन टाटा की अंतिम यात्रा में पुलिस द्वारा रोके गए थे उनके दोस्त शांतनु नायडू, देना पड़ा था परिचय
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की अंतिम यात्रा में उनके दोस्त और असिस्टेंट शांतनु नायडू को पुलिस ने रोक लिया था जिसके बाद उन्हें अपना परिचय देना पड़ा था। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में पुलिस अधिकारी नायडू से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह अपनी बाइक वापस मोड़ने से पहले पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्वक समझाते दिखे।