रतन टाटा की वसीयत के इकलौते गैर-पारिवारिक वारिस मोहिनी दत्ता ने ₹588 करोड़ किए स्वीकार
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत में शामिल इकलौते गैर-पारिवारिक वारिस मोहिनी मोहन दत्ता ने ₹588 करोड़ स्वीकार कर लिए हैं। टाटा की संपत्ति के 24 वारिस में से सिर्फ दत्ता ने ही अपने हिस्से की रकम पर सवाल उठाया था। वहीं, उनकी सहमति से वसीयत को कानूनी मंजूरी के लिए कोर्ट में पेश करने का रास्ता साफ हो गया।