रतन टाटा का सिंगापुर के आर्थिक बदलाव में बहुमूल्य योगदान रहा: पीएम वोंग
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि टाटा ने देश के आर्थिक बदलाव में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा, "वह सिंगापुर के सच्चे मित्र थे और हम उनके योगदान और विरासत को संजोकर रखेंगे।" टाटा समूह की 1960 के दशक से सिंगापुर में बड़ी उपस्थिति है।