रतन टाटा ने सौतेली बहनों समेत 4 लोगों को सौंपी थी वसीयत लागू कराने की ज़िम्मेदारी: रिपोर्ट
द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी सौतेली बहनों शिरीन और डीनना जेजीभॉय, करीबी दोस्त मेहली मिस्त्री और वकील डेरियस खंबाटा को वसीयत लागू कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी। रतन टाटा की वसीयत की डिटेल्स प्राइवेट रखी गई हैं। टाटा संस में रतन टाटा की 0.83% हिस्सेदारी थी और उनकी नेटवर्थ ₹7,900 करोड़ थी।