रतन टाटा के 28 वर्षीय असिस्टेंट शांतनु नायडू ने उनके दो सिद्धांतों का किया खुलासा
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के 28-वर्षीय असिस्टेंट शांतनु नायडू ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके दो प्रमुख सिद्धांतों का खुलासा किया है। नायडू ने कहा, "वह (टाटा) रोज़ाना काफी लोगों की मदद करेंगे और फिर उसे भूल जाएंगे।" बकौल नायडू, रतन टाटा वादे करने के बाद किसी भी हाल में उसे पूरा करते हैं।