रतन टाटा ने उनके नाम से किए जा रहे क्रिप्टो स्कैम्स को लेकर लोगों को किया आगाह
टाटा सन्स के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से किए जा रहे क्रिप्टोकरेंसी स्कैम्स को लेकर लोगों को आगाह किया है। रतन टाटा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा है, "मैं यूज़र्स से अनुरोध करता हूं कि कृपया जागरूक रहें। मैं किसी भी रूप में क्रिप्टोकरेंसी से नहीं जुड़ा हूं।"