रन लेने के दौरान एक ही छोर पर पहुंचने के बाद गुस्से में जडेजा को घूरते दिखे अश्विन
हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुक्रवार को भारत की पहली पारी में रन लेने के दौरान रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा एक ही छोर पर पहुंच गए और अश्विन को रन-आउट होना पड़ा। अश्विन रन-आउट होने के बाद गुस्से में जडेजा को घूरते दिखे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह वाकया 91वें ओवर में हुआ।