रनवे के तीन ओर नदी का पानी, मनाली के नज़दीकी एयरपोर्ट की तस्वीर हुई वायरल
हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास स्थित भुंतर एयरपोर्ट के रनवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भुंतर एयरपोर्ट के रनवे के तीन ओर नदी का पानी है और एक तरफ एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग व मुख्य सड़क है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "यह एयरपोर्ट सच में कितना सुंदर है।"